हजारों बाइको के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा देवास भाजपा शीलनाथ मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

 


भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा रविवार को शहर में हजारों बाइको के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान के नेतृत्व में आयोजित यात्रा का शुभारंभ मक्सी रोड स्थित बिलावली मंदिर से हुआ। यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के मार्गदर्शन एवं विधायक  गायत्रीराजे पवार के नेतृत्व में निकाली गई। 



यात्रा प्रभारी अजय सेंधव (फौजी) ने बताया कि तिरंगा यात्रा बिलावली मंदिर से प्रारंभ होकर मंडल के विभिन्न प्रमुख वार्डों एवं मार्गों से होती हुई प्रमिला राजे गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सैनिकों का सम्मान पुष्प माला पहनाकर किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया। विधायक राजे ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।




तिरंगा यात्रा में सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, मनीष जैन, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, विजयसिंह पवार, नेता प्रतिपक्ष मनीष सेन, रघुवीरसिंह भदोरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, चिंटू रघुवंशी, मंडल प्रभारी सचिन जोशी, एल्डरमैन राजेश यादव, सचिन सोनी, अजय सेंधव (फौजी), मंडल महामंत्री अजय पहड़िया भोलू जोशी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहित शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा