गायत्री परिवार का पावन वृक्ष गंगा अभियान वर्षा ऋतु में लगातार जिला होमगार्ड कार्यालय में गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए पौधारोपण
भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर देशभर में पौधारोपण कार्यक्रम हो रहें है, इसी कड़ी में गायत्री परिजनों ने जिला होमगार्ड कार्यालय में भी बड़ी श्रद्धा से गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए गुलमोहर, शीशम, जामुन, आम, बहेड़ा, नीम आदि फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि गायत्री परिवार शाखा देवास द्वारा इस मौसम में लगातार पौधों का रोपण किया जा रहा है। विगत दिनों होमगार्ड जिला कार्यालय में इस मौसम का चौथा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। पौधारोपण अभियान में गायत्री परिवार के साधकों ने आमजन से अपील की हैं कि दृ वृक्ष साक्षात शिवरूप है क्योंकि ये मानव की विषरूपी कार्बनडाई ऑक्साइड ग्रहण करते है और अमृतरूपी ऑक्सीजन हमें प्रदान करते है जिससे हमें जीवन मिलता है, इसलिए पौधों का संरक्षण आज की अनिवार्य आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला कमांडेंट राजेश जैन ने गायत्री परिवार के पौधारोपण अभियान की प्रशंसा की ओर कहा कि पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है और सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन में प्लाटून कमांडर माखनसिंह पवार, दिनेश कटारे, अशोक कुमार, संजय पवार, अजहर खान, सलमान खान, शेखर पटेल, राहुल मंडलोई, अतुल, अरशद खान, शैलेंद्र, पवन बामनिया, सुजीत कुमार, ऋतुराज सिंह एवं मयूर श्रीवास का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल, युवा प्रकोष्ठ समन्वयक प्रमोद निहाले, देवास तहसील समन्वयक कांतिलाल पटेल, सुभाष जैन, देवकरण कुमावत, सालिगराम सकलेचा, सचिन प्रजापत, ओमप्रकाशसिंह बनाफर, सचिन मंडलोई, बाबूलाल चौहान, मोहनलाल सोनी सहित कई परिजन उपस्थित थे।
इसी प्रकार गायत्री शक्तिपीठ के योग प्रशिक्षक देवकरण कुमावत के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर गजरा गियर्स चौराहा के पास एक 08 फिट नीम के पौधे का गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए रोपण किया गया। इस अवसर पर सुभाष जैन, विजय जाधव, रामसिंह कुमावत, विक्रमसिंह चौधरी, प्रमोद निहाले, उषा कुमावत, मंजू पटेल, बाबूलाल चौहान, महेन्द्र राठौर, मोहनलाल सोनी, पूजा कुमावत, कैलाश बालोदिया, अरुण कुमावत, पंकज प्रजापत आदि उपस्थित थे।




Comments
Post a Comment