सेंचुरी स्नूकर अकादमी में मंथली स्नूकर टूर्नामेंट संपन्न





भारत सागर न्यूज/देवास। मोती बंगला स्थित सेंचुरी स्नूकर अकादमी द्वारा मंथली स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 



कार्यक्रम में अकादमी के संचालक बिलाल शेख, मुख्य अतिथि रेहान शेख (अध्यक्ष, बॉडीबिल्डिंग देवास), शकील कादरी (संचालक, साईनाथ हाई सेकेंडरी स्कूल) एवं प्रमोद चौहान (टेंपरेचर बॉडी जिम) ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



 प्रतियोगिता में ईशान ताज ने प्रथम, हर्षित यादव ने द्वितीय तथा समीर मालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा