जिला कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण

 



भारत सागर न्यूज/देवास। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, देवास में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव की अध्यक्षता में राष्ट्रध्वज फहराया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर योगदान देने की प्रेरणा देता है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए नए भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। 




कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष बहादूर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरुलाल अटारिया, जिला महामंत्री राजेश यादव, विजय सिंह पंवार, मनीष सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, सभापति रवि जैन, कार्यालय मंत्री वासुदेव परमार, कार्यालय प्रभारी मनोहर जाधव, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा