प्रकृति मिश्रा को मिली उल्लेखनीय सफलता, स्वजनों में हर्ष व्याप्त
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास की छात्रा प्रकृति मिश्रा ने जी मेन परीक्षा में 93.5 प्रतिशत के साथ नीट परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की। प्रकृति का एम बी बी एस के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर में प्रवेश हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रकृति ने हायर सेकेंडरी स्कूल में सी बी एस ई में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
प्रकृति के पिता नरेश मिश्रा शासकीय शिक्षक हैं, अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों को दिया है। प्रकृति की इस सफलता पर स्वजनों में हर्ष व्याप्त है।
एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी,सहायक संचालन शिवनंदन प्रजापति ,कृष्ण कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश दुबे मिर्ज़ा मुशाहिद बैग,अनुज जायसवाल आदि ने बधाई दी।



Comments
Post a Comment