द गार्जियन स्कूल की छात्राओं ने अस्मिता रग्बी में हासिल किया द्वितीय स्थान




भारत सागर न्यूज/देवास। अस्मिता रग्बी प्रतियोगिता में द गार्जियन स्कूल की गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। टीम की कोच प्रिया राजपूत के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।



 टीम की कप्तान पीहू तिवारी एवं उपकप्तान जीविका सिसोदिया के नेतृत्व में पूरी टीम ने शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। टीम में किंजल पटेल, अर्पिता राठौर, नैन्सी सिंह, वैदिका वर्मा, आर्या राजपूत, मानसा राठौर, कशिश तोमर, पलक चावड़ा, जागृति पटेल एवं मानवी शर्मा शामिल रहीं। 




द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर स्कूल परिवार की ओर से पूरी टीम एवं कोच प्रिया राजपूत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सभी खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से द गार्जियन स्कूल का नाम रोशन किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा