राम मंदिर में पूजन के बाद मनोज श्रीवास्तव का हुआ सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास। समग्र शिक्षा अभियान, मध्यप्रदेश शासन की जिला स्तरीय अनुदान समिति में नियुक्ति पर समाजसेवी, शिक्षाविद्, अधिवक्ता एवं भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव का वार्ड बिंजना में भाजपा नगर मंत्री लाखन सिंह दरबार मित्र मंडल एवं राम मंदिर समिति द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इस दौरान देश, प्रदेश एवं देवास जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई। पूजन-अर्चन के पश्चात भाजपा नेता लाखन सिंह दरबार मित्र मंडल, ग्राम बिंजना के प्रमुख नागरिकों एवं राम मंदिर समिति के सदस्यों ने मनोज श्रीवास्तव का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 




उपस्थित लोगों ने सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही राजीव नगर स्थित भट्टे पर भी मनोज श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिंजना के लोगों का स्नेह, सम्मान और विश्वास उन्हें जनहित के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। 



कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गणेश पटेल, दातार सिंह नेताजी, भारत सिंह, लाखन सिंह दरबार, वृंदावन शर्मा, सौदान सिंह, शेखर सिंह, दिलीप सिंह, गोवर्धन टेलर साहब, बाबू पटेल, भगवान सिंह, कांतिलाल पटेल, कैलाश कुमावत, कमल कुमावत, राहुल कुमावत, मनोहर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामपाल कुमावत, जय सिंह, अरविंद मीणा, राजा भाट, ईश्वर सिंह, भारत सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, जे.पी. कुमावत, प्रेम सिंह, काशीराम कुमावत, राहुल टेलर, सुनील सिंह, मंगू सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्ड एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा