Posts

देवास में वैकल्पिक चिकित्सकों का वार्षिक समागम, संगठन मजबूती की बनी रणनीति....

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  वैकल्पिक चिकित्सक संघ की वार्षिक बैठक स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भालचंद तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर देवास जिले के सभी वैकल्पिक चिकित्सकों ने सहभागिता दर्ज करवाई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के स्मरण से हुई, जिसके पश्चात संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर व्यापक चर्चा की गई।  कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डॉ. भालचंद तिवारी, अशोक कहार, वेद रमेश चंद तिवारी, डॉ. मुकेश पांचाल तथा डॉ. दीनदयाल वर्मा का स्वागत जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद पौराणिक द्वारा पुष्प मालाओं से किया। बैठक में संगठन के निर्देशानुसार देवास इकाई में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई।  इसमें डॉ. जी.पी. यादव को महामंत्री का अतिरिक्त प्रभार, डॉ. प्रेम सागर चौहान व डॉ. उदय सिंह यादव को उपाध्यक्ष, डॉ. पवन मंडलोई को संगठन मंत्री, डॉ. परितोष विश्वास को जनसंपर्क मंत्री तथा डॉ. रोहित मालवीय को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया। अपने संबोधन में डॉ. भालचंद तिवारी ने कहा कि आज के समय में वैकल्पिक चिकित्सकों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना ...

नाग पंचमी पर प्राचीन पद्मिनी मंदिर में पंचामृत अभिषेक, संरक्षण का लिया संकल्प....

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  देवास  में  नाग पंचमी पर स्थानीय नागदा में स्थित अति प्राचीन पद्मिनी मंदिर में पं. ज्योतिषाचार्य रामेश्वर शर्मा द्वारा शाम को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसमें सुभाष शर्मा, प्रतीक जोशी, विजय पंडित, सुरेश पटेल, अश्विन सोनगरा, रवि सांखला आदि भक्त मंडली का विशेष सहयोग रहेगा। पूजा-अर्चना अभिषेक कर देश में सुख-शांति व समृद्धि की मनोकामनाएं की जाएगी।  नाग को मारने की बजाय उसका संरक्षण करने उसको जंगल में छोड़ने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा, प्रेरित किया जाएगा। रामेश्वर शर्मा ने बताया, कि अति प्राचीन पद्मिनी मंदिर को पातालेश्वर महादेव मंदिर भी कहा जाता है।  यह माना जाता है कि मालवा जनजाति की एक रानी पद्मिनी इस मंदिर के भूमिगत गुप्त मार्ग से नीलकंठ महादेव के दर्शन करने जाती थी।  यह भी  पढ़ें -  देवास जेल में बदलाव की बयार, बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प....! इस समय यह गुप्त मार्ग बंद है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं सदी में किया गया। बाद में मंदिर के जीर्णशीर्ण हो जाने पर मराठा काल में इसका प...

बालिका टीम ने रचा इतिहास, टच रग्बी में जीता रजत पदक....

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्पोट्र्स पार्क, टाटा चौराहा, देवास में 27 जुलाई 2025 को आयोजित प्रथम जिला स्तरीय टच रग्बी चैंपियनशिप में वात्सल्य अकैडमी स्कूल, देवास की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया।  खेल प्रशिक्षकों लखन योगी एवं हर्ष प्रजापति ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में देवास जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। वात्सल्य अकैडमी की बालिका टीम ने शानदार तालमेल और जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।  टीम की कप्तान लक्ष्मी प्रजापति और उपकप्तान प्रियांशी के नेतृत्व में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। टीम की इस उपलब्धि से चयनित खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देवास का प्रतिनिधित्व करेंगी।  यह भी  पढ़ें -  देवास जेल में बदलाव की बयार, बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प....! विद्यालय के प्राचार्य राहुल सूर्यवंशी, संस्था की अध्यक्षा श्रीमती कविता सूर्यवंशी तथा समस्त स्टाफ ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भव...

छोटे शहर की बड़ी आवाज़ें बनीं वॉइस ऑफ देवास की पहचान...!

Image
  भारत सागर न्यूज/ देवास।   शहर में संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित दो दिवसीय वॉइस ऑफ देवास प्रतियोगिता का आयोजन बेहद सफल रहा। कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम निखिल तिवारी और देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों ने प्रतिभागियों के सुर और ताल की जमकर सराहना की। निखिल तिवारी ने कहा, देवास जैसे शहरों में छुपी प्रतिभाओं को मंच देना बेहद ज़रूरी है।  यहां के युवाओं ने कठिन गानों को बखूबी निभाकर यह सिद्ध कर दिया कि वो बड़े मंचों के लिए तैयार हैं। संगीत में सफलता पाने के लिए चार डी जरूरी हैं, डेडिकेशन, डिसिप्लिन, डिटरमिनेशन और डिवोशन - ये चार और ये सभी गुण मुझे यहाँ के प्रतिभागियों में दिखाई दिए। वहीं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा, यह आयोजन छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतरीन प्रयास है।  यदि देवास में कोई संगीत अकादमी की मांग होती है तो मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी पहल करूंगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया था। निर्देशक मुस्कान राठौर और अध्यक्ष बंटी मांगरोलिया क...

शिलनाथ धुनी संस्थान का स्थापना दिवस 29 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन के साथ मनाया जाएगा,,,,,,,

Image
  भारत सागर न्यूज/ देवास ।   शिलनाथ धुनी संस्थान, मल्हार धूनी परिसर में इस वर्ष भी संस्थान का स्थापना दिवस पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन दिनांक 29 जुलाई, मंगलवार को संपन्न होगा। संस्थान के प्रबंधक दिलीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही सतगुरुदेव के पूजन, अभिषेक और आरती की श्रृंखला प्रारंभ हो जाएगी। विशेष पूजन अनुष्ठान के उपरांत, शाम 7:30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर के संत-महात्माओं, श्रद्धालु भक्तों एवं गुरु भक्तों की उपस्थिति रहेगी। महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें देवास के सुप्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्रजी पंडित एवं निर्गुणी भजन मंडल द्वारा भक्ति रस में सराबोर प्रस्तुति दी जाएगी। यह संध्या गुरु महिमा व संत परंपरा को समर्पित होगी।  यह भी  पढ़ें -  देवास में ‘मन की बात’ कार्यक्रम बना जनसंवाद का माध्यम, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने की सहभागिता,,,,, इस अवसर पर  मल्हार धुनी संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत भल्ला एवं ट्रस्टीगण भगवानसिंह चावड़ा, राजेंद्र मह...

रविदास समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न,,,,

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास( सोनकच्छ) ।  देवास  जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम जागड़ा में रविदास समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग के प्रमुख सचिव जे.एन. कन्सोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  उन्होंने समाज के लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा व जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम में देवास से पूर्व पार्षद एवं रविदास समाज के जिला महामंत्री संजय सिंह रेकवाल (संजू बाबा) ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।  इस अवसर पर ग्राम मानकुंड से संजू बाबा की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।अम्बेडकर स्टेच्यु निर्माण समिति अध्यक्ष दिनेश बगाना, डॉ. मुकेश रेकवाल, प्रभुलाल धनगाया,  हेमंत नाटले, सचिन, संतोष रेकवाल, लल्ला रेकवाल और नगजीराम रेकवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह भी  पढ़ें -  देवास जेल में बदलाव की बयार, बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प....!

महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का धरना, जनता की आवाज को दी मजबूती...

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास। बढ़ती महंगाई, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। अतिक्रमण के नाम गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अनाप-शनाप दिए जा रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भोपाल चौराहा पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।  इस दौरान पंचवटी मीठा तालाब पर पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सतीश मलिक के मुख्यातिथ्य में एवं प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।  यह भी  पढ़ें -  देवास जेल में बदलाव की बयार, बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प....! इसमें संगठन विस्तार व आगामी चुनावों में पार्टी बिना किसी गठबंधन के मजबूती से लड़ने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। ठाकुर ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आम जनता की आवाज हमारी आवाज है, आम जनता को उनके हक जब तक नहीं दिला पाएंगे तब तक हम जनता की सेवा में लगे रहेंगे। यह भी  पढ़ें -  देवास में ‘मन की बात’ कार्यक्रम बना जनसंवाद का माध्यम, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने की सहभागिता,,,,, देश में ...

देवास में गूंजा जय महादेव, श्रावण में निकली भक्ति यात्रा पहुंची बिलावली...!

Image
भारत सागर न्यूज/देवास ।    देवास श्रावण मास के पावन अवसर पर संस्था जय महादेव ग्राम सिंदनी एवं सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य मातृशक्ति कलश यात्रा का आयोजन किया गया।  यह यात्रा झरनेश्वर महादेव, टोंकखुर्द से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से होती हुई महाकाल की पुण्य स्थली, ग्राम बिलावली पहुंची, जहां 1551 कलशों से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया।  यात्रा संयोजक कन्हैया कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन यात्रा में सैकड़ों माताएं, बहनें एवं शिव भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।  यह भी  पढ़ें -  देवास जेल में बदलाव की बयार, बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प....! संस्था जय महादेव और विधायक डॉ. सोनकर की ओर से 1551 कलश एवं नारियल सभी मातृशक्ति को निशुल्क वितरित किए गए।  यात्रा का संचालन हिम्मत सिंह चावड़ा ने किया, जिन्होंने बताया कि यात्रा ग्राम कनेरिया, नांदेल, फतेहपुर खेड़ा, जनौली बुजुर्ग, सिंदनी, राबड़िया, दुर्गापुरा होते हुए बिलावली पहुंची। वहां विधिविधान से जलाभिषेक संपन्न हुआ।  यह भी  ...

देवास में ‘मन की बात’ कार्यक्रम बना जनसंवाद का माध्यम, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने की सहभागिता,,,,,

Image
भारत सागर न्यूज/देवास ।    देवास में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के जिला महामंत्री पंकज वर्मा एवं पार्षद प्रवीण वर्मा के निज निवास पर वार्ड क्रमांक 32 के बूथ क्रमांक 215 पर संपन्न हुआ, जिसमें देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय जनों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उपरांत सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद नहीं,  यह भी  पढ़ें -  देवास जेल में बदलाव की बयार, बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प....! बल्कि एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन है, जो देश के प्रत्येक नागरिक को सकारात्मकता, सेवा और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ता है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा पदाधिकारियो...

हाटपीपल्या में नर्मदा पाइपलाइन बना जानलेवा झोल, बस पलटी से बची!

Image
भारत सागर न्यूज/देवास(हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया 95848 28190 )। हाटपीपल्या नगर में नर्मदा पाइपलाइन कार्य की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बीते तीन वर्षों से चल रहे इस कार्य के चलते नगरवासियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में उड़ती धूल और बरसात में सड़कों पर फैली कीचड़ के अलावा सबसे बड़ी चिंता उन गड्ढों की है जो ठेकेदार द्वारा खोदने के बाद ठीक से भरे नहीं गए हैं। पहले भी इस अव्यवस्था के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन हैं। शनिवार शाम करीब 7 बजे नगर के मुख्य बजरंग चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा पाइपलाइन परियोजना के तहत ठेकेदार द्वारा बीच सड़क पर एक चैंबर बनाया गया था,  यह भी  पढ़ें -  देवास जेल में बदलाव की बयार, बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प....! जिसमें पर्याप्त सुरक्षा या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे।  इसी चैंबर में एक बस का पहिया अचानक धंस गया, जिससे बस पलटने की कगार पर पहुंच गई। गनीमत रही कि बस चालक की सतर्कता और आसपास मौजूद लोगों की मदद से बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं ...