देवास में गूंजा जय महादेव, श्रावण में निकली भक्ति यात्रा पहुंची बिलावली...!






भारत सागर न्यूज/देवास।  देवास श्रावण मास के पावन अवसर पर संस्था जय महादेव ग्राम सिंदनी एवं सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य मातृशक्ति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 





यह यात्रा झरनेश्वर महादेव, टोंकखुर्द से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से होती हुई महाकाल की पुण्य स्थली, ग्राम बिलावली पहुंची, जहां 1551 कलशों से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। 




यात्रा संयोजक कन्हैया कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन यात्रा में सैकड़ों माताएं, बहनें एवं शिव भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। 



संस्था जय महादेव और विधायक डॉ. सोनकर की ओर से 1551 कलश एवं नारियल सभी मातृशक्ति को निशुल्क वितरित किए गए। 




यात्रा का संचालन हिम्मत सिंह चावड़ा ने किया, जिन्होंने बताया कि यात्रा ग्राम कनेरिया, नांदेल, फतेहपुर खेड़ा, जनौली बुजुर्ग, सिंदनी, राबड़िया, दुर्गापुरा होते हुए बिलावली पहुंची। वहां विधिविधान से जलाभिषेक संपन्न हुआ। 

यह भी  पढ़ें - देवास में ‘मन की बात’ कार्यक्रम बना जनसंवाद का माध्यम, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने की सहभागिता,,,,,





यात्रा के सह-संचालक राहुल परमार ने बताया कि यात्रा के दौरान विधायक डॉ. राजेश सोनकर एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही यात्रा मार्ग के विभिन्न गांवों में फलाहार वितरण और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। 




इस धर्मयात्रा में जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह धाकड़, सरपंच मुकेश चौधरी (राबड़िया), लालसिंह पटेल (नांदेल), धर्मेंद्रसिंह पवार (फतेहपुर खेड़ा), ललित दुबे (कन्हेरिया) एवं संस्था जय महादेव के सभी साथीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव तरुण पटेल ने सभी उपस्थितजन, सहयोगियों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।





Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!