..... तो भाजपाई लगाएंगे पोछा


• देवास सोनकच्छ विधायक और लोकनिर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा देवास में जमकर दहाड़े। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने देवास पहुचे सज्जन सिंह वर्मा ने यहाँ तक कह दिया की मंत्री मंडल के रंग रोगन किए गए बंगलों में भाजपाई पोछा लगाएंगे। दरअसल सज्जन सिंह वर्मा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमे उन्होंने कहा था की कांग्रेस की सरकार के मंत्रियों के घरों का जब तक रंगरोगन होगा तब तक उनकी सरकार गिर जाएगी। सज्जन सिंह वर्मा राजोदा बाईपास स्थित जेल के पास गौशाला में मकर सक्रांति पर्व मनाने पहुंचे थे। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय से पतंग का वितरण कर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में खसरा मीजल्स का टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। कृषि उपज मंडी में उन्होंने सांकेतिक रूप से किसानों को कृषि ऋण माफ़ी के प्रमाण पत्र बाटे। उसके बाद हाटपिपलिया के लिए रवाना हुए। देवास लाइव से उन्होंने कहा की कांग्रेस ने कर्ज माफी का कहा था वह संकल्प पूरा किया। भाजपाई कुछ भी कहते रहें। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की आचार सहिंता लगने के पहले किसानों की कर्ज माफी का काम पूरा हो जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा