जागरूकता एवं एकता के लिए बनाई संस्था


देवास। कार्यक्रमों में शहर में ग्रुप आयोजनों के माध्यम से जागरुकता हेतु कार्यक्रम करने वाली नारी शक्तियों ने महिलाओं की जागरुकता एवं एकता के लिए एक संस्था प्रारंभ की जिसका नाम wow “वाउ" अर्थात (वुमेन ऑफ विस्डम)नाम रखा गयासंस्था के प्रथम वर्ष के इस आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना से की गई । इसके बाद मानस ग्रुप द्वारा धमाकेदार डांस की प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित नारीशक्ति द्वारा बहुत सराहा गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप में महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनीता यादव, जिला कोषालय अधिकारी नेहा कलचरे, उपनिरीक्षक शहनाज खान थाना कोतवाली, मोना (एनजीओ), उपस्थित हुई। अतिथियों के स्वागत के बाद कार्यक्रम शुरु किया गया जिसमें महिलाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर आधारित शो भी किया। इसके साथ ही महिलाओं की स्वतंत्रता, महिला सशक्तिकरण, जागरुकता इत्यादि विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष पुरुस्कारों का वितरण भी किया गया, जिसमें अर्ली बर्ड, बेस्ट क्वीन, तंबोला इत्यादि प्रतियोगिताएं थी। कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा कपड़े, ज्वेलरी आदि के स्टॉल भी लगाए गए जिन्हें उपस्थित सदस्यों द्वारा सराहा गया। संस्था सदस्य रितु माहेश्वरी, गूंजा, शिल्पी सलूजा, हैतल सोनी, रोशनी सलूजा ने बताया कि हमारी संस्था का यह प्रथम वर्ष है। हमारी संस्था समस्त वर्ग चाहे वह बड़ा हो अथवा छोटा हो की महिलाओं को आगे आकर सहयोग करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी साथ ही कमजोर वर्ग की महिलाएं जिन्हें अपने मान सम्मान की लड़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, उन्हें भी सहयोग करेगी। हमारी संस्था का नाम महिलाओं की स्वतंत्रता को इंगित करता है। हमारी संस्था में हम हर वर्ग की महिलाओ को जोड़ने का प्रयास किया है। हम चाहते हैं कि हर वर्ग संस्था से जुड़कर आग आएं। महिलाएं यदि दब के रहेंगी तो हमेशा दब के ही रह जाएंगी ।इस अवसर पर रिप्सी खनूजा, सोनम सलूजा, रिंकी जुनेजा, रुचिता माहेश्वरी, काजल अग्रवाल, मयुरी जैन, स्मिता सलूजा, सोनम चैधरी, प्रियंका मालू आदि महिलाएं सैकडों की संख्या में मौजुद थी। जन्मोत्सव


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय