आचार्य श्री 108 कुशाग्रनंद जी महाराज का रविवार को हुआ भव्य मंगल प्रवेश 

 

देवास। दिव्य महर्षि  तप सम्राट आचार्य श्री 108 कुशाग्रनंद जी महाराज, मुनि श्री 108 अजय ऋषि जी महाराज एवं भट्ठारक  स्वामी श्री 105 अरिहंत ऋषि जी के साथ  20 वर्ष पश्चात देवास में भव्य मंगल प्रवेश रविवार को प्रातः 8:00 बजे शोभा यात्रा के रूप में स्थानीय सयाजी द्वार से समाज जनों द्वारा करवाया गया। 

शोभा यात्रा स्थानीय सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा होते हुए स्थानीय पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कवि कालिदास मार्ग पर पहुंची एवं  मंदिर जी के दर्शन के पश्चात स्थानीय श्रमण संस्कृति सदन नयापुरा पर पहुंची जहां पर गुरुदेव के मंगल प्रवचन हुए। शोभायात्रा में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में उपस्थित हुई। गुरुदेव ने अपने मंगल प्रवचन में सभी समाज जनों को एक सूत्र में बंधे रहने एवं धर्म मार्ग में आगे बढ़ते हुए मोक्ष मार्ग की और जाने का मार्गदर्शन किया।

शाम 4 बजे गुरुदेव का मंगल बिहार स्थानीय पुष्पगिरी की ओर हुआ जिसमें सभी समाज जन सम्मिलित हुए।

उक्त सभी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट कवि कालिदास मार्ग, आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट  अलकापुरी, एवं शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट आवास नगर ने सभी समाजजनों एवं समाज की सभी संस्थाओं दिगम्बर जैन उत्सव समिति, दिगम्बर जैन सोश्याल ग्रुप, सतपथ, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप पुष्प, जैन मिलन, दिगम्बर जैन महिला मंडल, नवयुवक मंडल उद्भव का आभार व्यक्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन