अवैधानिक निर्माण कार्य को निगम साधनों से हटाए जाने पर हुए व्यय की राशि 1 लाख 71 हजार 500 जमा कराने हेतु मालिकों को नोटिस जारी

देवास। नगर पालिक निगम द्वारा यमुना नगर में भूखण्ड क्र.34 पर किए गए अवैधानिक निर्माण कार्य को निगम साधनों से हटाए जाने पर हुए व्यय की राशि 1 लाख 71 हजार 500 जमा कराने हेतु मालिकों को नोटिस जारी किए गए। आयुक्त नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर निगम कार्यपालन यंत्री कैलाश चौधरी द्वारा यमुना नगर के भूखण्ड क्र 34 अनुमति के विपरित निर्माण कार्य हटाने पर 1 लाख 71 हजार 500 निगम कोष में जमा कराने का सूचना पत्र जारी किया गया। सूचना में अवैधानिक निर्माण हटाने पर हुए व्यय में 2 पोकलेण्ड मशीन, 5 जेसीबी मशीन, 4 ट्रेक्टर ट्राली, 2 छोटे टीपर, 1फायर फायटर, निगम के अधिकारी एंव कर्मचारियों की संख्या 76 शामिल है। श्री चौधरी ने बताया कि पूर्व में यमुना नगर भूखण्ड के मालिकों को सूचना पत्र देकर स्वयं अवैधानिक निर्माण हटाने हेतु कहा गया था परंतु इनके द्वारा नहीं हटाने पर निगम ने विभागीय साधनों से उक्त निर्माण को हटाया गया। जिसमें हुए व्यय को निगम कोष में तीन दिवस में जमा कराने का सूचना पत्र दिया गया है। श्री चौधरी ने अवैधानिक अनुमति के विरूद्ध निर्माण करने वालों को सूचित किया है कि वे भी अपने ऐसे निर्माण स्वयं के साधनों से हटा लेवें अन्यथा निगम कार्यवाही कर अवैध निर्माणों को हटाने का व्यय भी वसूलेेगी। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय