आप पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे देवास जिले से पहुंचे कार्यकर्ता





देवास। आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक मे हिस्सा लेने के लिए देवास जिले से कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता आप जिलाध्यक्ष सुनीलसिंह ठाकुर के नेतृत्व मे भोपाल पहुंचे। बैठक मे मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजयसिंह एवं राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने समस्त कार्यकर्ताओ को संबोंधित किया एवं आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव  के बारे मे चर्चा की। साथ ही संगठन विस्तार पर विचार विमर्श कर कार्यक्रमो के बारे मे जानकारी दी। उक्त बैठक का उद्देश्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को आपसी तालमेल बैठाकर संगठन को मजबूत करना था। पार्टी के दोनो पदाधिकारियो ने प्रदेश के समस्त जिलो की जानकारी पदाधिकारियो से ली। देवास जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव को देवास के लिए आमंत्रित किया। वे शीघ्र ही देवास दौरे पर आयेंगे। इस अवसर पर प्रहलाद राठौर, जाकीर खान, पुष्पेन्द्र शर्मा, दीपक मालवीय, रसीद शेख, सलमान सदर, ओमप्रकाश पटेल, मुंशी भाई पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विधानसभा प्रभारी सुनील चौहान ने दी।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय