जीवन में सफलता के लिए मनोविज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका- कु. जया डोडिया




एक दिवसीय मनो विज्ञान (साइकोलॉजी) कार्यशाला आयोजित


देवास। समाज मे फैली कुरूतियो को दूर करने एवं विद्यार्थियो के अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए एक दिवसीय मनो विज्ञान (साइकोलॉजी) कार्यशाला विजे रेवोल्यूशन द्वारा एबी रोड़ स्थित अविरत इन होटल मे आयोजित की गई। कार्यशाला मे शहर के मुख्य हायर सेकेण्डरी विद्यालय के डायरेक्टर, प्राचार्य एवं गणमान्य नागरिको ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता कु. जया डोडिया ने कार्यशाला मे कहा मनोविज्ञान का कौशल हमें जीवन जीना सिखाता है। मनोविज्ञान का सहारा लेकर व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ें। व्यक्ति का हौसला ही उसे सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि मानव संबंध भावनाओं से ही मजबूत बनता अगर खुद को समझना चाहते हैं तो खुद के साथ 100 पल बिताएं। कु. डोडिया ने वर्क लाइफ बैलेंस और मानव संबंध के बारे में बताते हुए कहा कि मनोविज्ञान हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। एकाग्रता से लक्ष्य की ओर बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी। एकाग्र मन लक्ष्य की प्राप्ति में हमेशा मददगार साबित होते हैं। जीवन के लक्ष्यों के निर्धारण की प्रक्रिया, एक उचित तथा चुनौतीपूर्ण लक्ष्य की विशेषताओं की जानकारी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दी गई। अंत मे आभार रेवंत राजोले एवं मिलिंद सोलंकी ने माना। 

 

 




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय