भाजपा की जिला बैठक और दीपावली मिलन आज


देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास की जिला बैठक 1 नवंबर को शहर के जीतमल गार्डन में होगी। बैठक में आगामी 4 नवंबर को निकलने वाली किसान आक्रोश रैली के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का दिवाली मिलन समारोह भी होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार, सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिला प्रभारी श्री वीरेंद्र कावड़िया, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, श्री आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नोजे, पूर्व विधायक श्री दीपक जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री सुरेश आर्य, श्री रायसिंह सेंधव, श्री नारायण व्यास, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दोलत तंवर, निगम अध्यक्ष अंसार अहमद उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्य्ाक्ष, महामन्त्री, मोर्चे के जिला अध्यक्ष, महामन्त्री एवं प्रदेश पदाधिकारी, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के जिला संयोजक, प्रदेश संयोजक, सह सयोंजक, जिला पंचायत सदस्य, जनपत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अपेक्षित हैं। भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, नरेंद्र चैधरी और डाॅ अनवर सिसौदिया ने सभी अपेक्षित नेता, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया है। यह जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने दी। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय