कांगे्रस सेवादल का 96 वां वर्ष पूर्ण सेवादल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दल दिवस




देवास। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अपने दल का 96 वां वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। कांग्रेस सेवादल द्वारा दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह 25 दिसम्बर सेे 31 दिसम्बर तक दल दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले दिनों कांगे्रस का 135 वां स्थापना दिवस भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सप्ताह में महीने का अंतिम रविवार होने से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है उसी तारतम्य में 29 दिसम्बर को शहर कांगे्रस सेवादल देवास के तत्वावधान में स्थानीय शहर कांगे्रस कार्यालय जवाहर चौक पर राष्ट्रीय ध्वज वंदन एवं ध्वजारोहण,ध्वज सलामी, ध्वज गीत, वंदे मातरम राष्ट्रगान कार्यक्रम शहर कांगे्रस अध्यक्ष मनोज राजानी के मुख्य आतिथ्य, ज्ञानसिंह दरबार जिलाध्यक्ष सेवादल, जसवंतसिंह राजपूत कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मनीषा गुुर्जर जिलाध्यक्ष महिला सेवादल, एम असलम शेख के विशेष आतिथ्य में संपन्न किया गया। तत्पश्चात सेवादल के संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर के जीवन पर पूर्व अध्यक्ष सेवादल अजीत भल्ला ने प्रकाश डाला। मनोज राजानी ने कहा कि कांगे्रस की रीढ की हड्डी के रूप में सेवादल कार्य करता है, जब जब अपनी मातृसंस्था कांगे्रस पर संकट आया है तब तब सेवादल ने निस्वार्र्थ भाव से कांगे्रस को मजबूत करने में अग्रणी कार्य किया है। मैं कांगे्रस अध्यक्ष होने के नाते सेवादल संगठन के कार्यकर्ताओं का हमेशा हौसाला अफजाई करूंगा, हमेशा सेवादल के नियमो का पालन करते हुए कार्य करता रहूंगा व समय समय पर सत्ता में और संगठन में भागीदारी पर भी सहयोग करूंगा।  पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, पोपसिंह परिहार,प्रेमनारायण पटेल, जयप्रकाश मालवीय, विक्रम मुकाती, सुधीर शर्मा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर  रायसिंह झाला, रश्मि मिश्रा, नरेन्द्रसिंह चौहान, वीरेन्द्रसिंह दरबार, राजेश ऐरवाल, हरीश देवलिया, रविन्द्र सोनी, हुकमसिंह दरबार, रूदनसिंह, राहुल पाल, राहुल पंवार, प्रमोद सुमन, जितेन्द्र मालवीय, चमेली बाई, हेमा यादव, बद्री पटेल, रामसिंह गुजराती, अनिल सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांगे्रस सेवादल अध्यक्ष राधाकिशन सोलंकी ने किया तथा आभार यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष गुलाबसिंह ठाकुर ने माना। इस अवसर पर सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी एवं अजीत भल्ला का सम्मान भी किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय