रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । शिप्रा नदी पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते होमगार्ड एवं ड्यूटी पर तैनात जवानों की सतर्कता से डूब रहे एक श्रद्धालु की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सरसा निवासी प्रेम कुमार (28 वर्ष), पिता जयप्रकाश सिद्ध आश्रम क्षेत्र में शिप्रा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 




मौके पर तैनात जवान दीपक पटेल, आशीष चौहान, विजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह एवं भेरू सोलंकी ने श्रद्धालु को डूबता देख तत्काल नदी मेंल छलांग लगा दी और रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। होमगार्ड सैनिक ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शिप्रा में स्नान के लिए पहुंचते हैं। 







मंगलवार शाम करीब 6 बजे यह घटना हुई। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालु को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जवानों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा