श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में की जाएगी नववर्ष की भावपूर्ण अगवानी

भारतीय संस्कृति अनुरूप किया जाएगा नववर्ष का स्वागत



देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर नववर्ष 2020 की प्रभु चरणों में भक्ति भावना एवं नृत्य गान करते हुए भावपूर्ण अगवानी की जाएगी। भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रभु की साक्षात उपस्थिति में ही नववर्ष मनाये जाने का यह एक अनूठा एवं अद्भुत आयोजन निरूपित हो चुका है। विगत वर्ष से प्रारंभ किये गए इस मनभावन आयोजन को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा था। इसी तारतम्य में इस वर्ष 31 दिसम्बर मंगलवार को नववर्ष शुभारंभ स्वागत का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इस दिन शाम 4.45 से 5.45 तक साधर्मिक भक्ति का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे से 12.15 बजे तक प्रभु मंदिर में रंगारंग मनभावन भक्ति भावना, बच्चों एवं महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभु की महाआरती, नृत्यगान का संगीतमय मनोहारी कार्यक्रम एवंं नव वर्ष 2020 का प्रभु की प्रत्यक्ष उपस्थिति में स्वागत किया जाएगा। 1 जनवरी बुधवार को नववर्ष के शुभ प्रभात में प्रात: 7.30 बजे प्रभुजी का रंगारंग रंगीन महाअभिषेक एवं अष्टप्रकारी पूजन का विधिवत अनुष्ठान होगा। संपूर्ण आयोजन का लाभ मांगीलाल छगनीराम जैन परिवार द्वारा लिया जा रहा है।
ट्रस्ट मंडल पदाधिकारी विलास चौधरी,  अशोक जैन मामा ,शैलेन्द्र चौधरी , दीपक जैन, अतुल जैन, भरत चौधरी, राकेश तरवेचा, अजय मूणत, अशोक जैन,गौरव जैन भोमियाजी, वीरेन्द्र जैन, चंद्रशेखर जैन, अनूप शेखावत , राजेन्द्र जैन गौतमपुरा, मनोज कटारिया,संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, सुधीर जैन आदि ने सभी श्रद्धालुओं से नववर्ष स्वागत के कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा