व्यक्ति का मकसद सिर्फ मशहूर होना नही महान बनने का होना चाहिए 


लेखक:-  रोनी रमन 

नए साल की शुरुआत में आपको एक ही बात कहना चाहती हूं कि पहली तारीख को हम सभी को 366 पेज की खाली किताब मिलेगी। ये हम पर निर्भर करता है कि हम उस किताब को कैसे भरते है अपने द्वारा किये अच्छे कामों से भरते हैं या बुरे कर्मों से। केवल मशहूर होना ही व्यक्ति का मक़सद नहीं होना चाहिए। महान बनो, मशहूर तो कोई भी हो सकता है। आज ज्यादातर लोग केवल अपने अधिकारों की ही मांग करते हैं। देश और समाज के प्रति हमारे क्या कर्तव्य है इस बारे में बहुत कम लोग ही सोचते है। अगर हम भारत मां के सच्चे सपूत है तो हमें अपने अधिकारों से पहले कर्तव्यो को निभाना होगा। ओर नए साल पर खुद पार्टियों में नशा करके जशन मनाने की बजाय ओरो को भी नशा नहीं करने के प्रति जागरूक करना चाहिए। ओर उन शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए जिसकी वजह से आज हम आजाद भारत में जी रहे है

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा