राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेेतु अनुज का चयन


देवास।  65 वीं एस जी एफ आई राष्ट्रीय शालेय डॉजबॉल बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि 27 से 30 जनवरी तक रत्नागिरी महाराष्ट्र में आयोजित होगी। उक्त प्रतियोगिता हेतुु म.प्र. शासन द्वारा 17 वर्ष से कम बालक बालिका वर्ग की टीम की घोषणा की गई। जिसमें जे.आर. एकेडमी केे अनुज पटेल का चयन म.प्र. टीम में हुआ। प्रतियोगिता के पूर्व प्री नेशनल कोचिंग कैंप सतना में 21  से 25 जनवरी तक आयोजित हुआ। जिसमें खिलाडियों को खेल की बारीकियों से रूबरू कराया गया। चयनित खिलाड़ी ने संस्था सहित देवास व म.प्र. का नाम गौरवांवित किया है।  उक्त चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक लखन जावरिया, निदेशक संजय जादोदिया, प्राचार्या सीमा सक्सेना, कोच कपिल व्यास ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता केे लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा