तिरंगा रन का आयोजन कर मनाया गणतंत्र दिवस


देवास। 26 जनवरी हमारे देश के लिए बहुत खास दिन है। गणतन्त्र (गण+तंत्र) का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिये शासन। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया था। इसी पर शुभ अवसर पर देश के गौरव को ध्यान में रखते हुए देवास जिले में प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं एआईएम रनिंग ग्रुप द्वारा तिरंगा रन रखा गया। कोच जीतेन्द्र गोस्वामी ने बताया की इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में अपने आशीर्वाद वचनों सहित सुबह जिला खेल अधिकारी रीना चौहान, अनिल श्रीवास्तव (प्रगति एथलेटिक्स क्लब), जय हिन्द ग्रुप के कोच (भारतीय सेना) हरिओम ग्रुप की अगुवानी में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी को देश के प्रति अपने कर्तब्यों को स्मरण रखने की सीख दी गयी। इस अवसर पर तिरंगा रन का आयोजन हुआ। जो की विकास नगर से प्रारंभ होकर भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, सयाजी द्वार होते हुए विकास नगर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान यातायात और रनर के प्रति सावधानी का विशेष ध्यान रखा गया। हर चोराहे पर कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ धावकों के हाथ में तिरंगा लिए हुए बेतरीन आयोजन संपन्न हुआ। बालिकाओ और महिलाओं के साथ बच्चों ने भी देश के प्रति अपना जूनून दिखते हुए तिरंगा रन को सफल किया। इस अवसर पर सभी- अजय दायमा (पटवारी) सुरेंद्र शुक्ल, विक्रांत जोशी, संदीप वर्मा, शीतल वर्मा, राधा शुक्ल, दीपिका बोरीवाल(पटवारी) मनमीत ओजला, मोनू तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, सुभाष चावड़ा, अश्विन पागनीस, निशि, बालू सिंह राठौर एवं सतीश जाटव, श्वेता,साक्षी, अंकिता वर्मा, अनीता मेहता अंशुमा (विद्युत विभाग) संजीव, जयदेव घोस, हर्ष, ललित, सुरेश बैरागी, खुसी पर्वत, अथर्व शुक्ल आदर्श शुक्ल, वालेंटियर अभी ठाकुर, रविंद्र, पुनीत गिरी, संतन गिरी, मयंक, अजय सभी ने रन पूरी की और उपस्थित रहकर अपना विशेष योगदान दिया। 


 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय