विधायक ने झण्डावंदन कर किया कश्मीर में तैनात सैनिक का सम्मान





देवास। 71 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 23 में कलानीबाग में झंडावंदन का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि विधायक गायत्रीराजे पवार ने झंडा वंदन किया। संस्था वंदे मातरम के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के जांबाज सिपाही अर्जुन तंवर जो कश्मीर में तैनात है उनका सम्मान विधायक श्रीमंत पवार ने किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर सुभाष शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अशोक जाट, महामंत्री मनीष डांगी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, भरत चौधरी, सुनील दुबे, आलोक साहू, संस्था वंदे मातरम संयोजक अर्जुन चौधरी, अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, राजू सोनी, सावन राठौड़, प्रतीक सोलंकी, रामस्वरूप नागर, महिला मोर्चा से शोभा नायक, कुसुम, नमिता मजूमदार, पुष्पलता सोनगरा, उषा किरण तिवारी, नीतू जाधव, प्रमिला चौधरी,  विक्रम चोधरी, जगदीश चौधरी, पंकज चौधरी, मोनू दीवान, राकेश मालवीय, संदीप चौधरी, राहुल चौधरी, शुभम जाधव, धर्मेंद्रसिंह बैस, जितेन्द्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री ने दी। 




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन