बे-मौसम आया 651 ग्राम का सीताफल,


 

खरगोन :-  शहर के भावसार मोहल्ला निवासी अभय राणा के घर में 4 वर्ष पूर्व लगाए सीताफल पर बे-मौसम बहार आई है। इससे पूर्व इसी पेड़ पर अश्विन-कार्तिक मास में भी भरपूर बहार आई थी। श्री राणा ने बताया कि इस समय आए फल की विशेषता यह है कि पहले की तुलना में दो गुना अधिक वजनदार है। इस बार 651 ग्राम का एक सीताफल पेड़ पर ही पका। इसके अलावा और भी फल लगे है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व खरगोन के उद्यानिकी विभाग की नर्सरी से यह पौधा लाकर लगाया गया था। इसकी घर पर उचित देखभाल की गई। इस फल के बीज कई लोगों को बांटे भी गए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा