गोपाल सिंह इंजीनियर को मिली मध्यप्रदेश की कमान

रायसिंह मालवीय, 7828750941              

सीहोर,आष्टा। अखिल भारतीय बलाई महासभा इंडिया संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बच्छेर ने मध्यप्रदेश के आष्टा विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे  गोपाल सिंह इंजीनियर को उनके समाज सेवा एवम् संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए अखिल भारतीय बलाई महासभा इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश मनोनीत किये गए। श्री इंजीनियर पूर्व में भी संगठन के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में सतत कार्य कर रहे हैं । समाज की उन्नति उत्थान प्रगति के कार्य एवं एक माह के अंदर मध्य प्रदेश की प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन करने की अपेक्षा की गई है । साथ ही यशवंत मालवीय कन्नौद जिला देवास को प्रदेश महासचिव राकेश चौहान एडवोकेट इंदौर को प्रदेश सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष,राकेश सोलंकी इंदौर को प्रदेश कार्यकरी अध्यक्ष सत्यनारायण मालवीय आगर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, दिलीप सिंह बामनिया शाजापुर ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं सुश्री प्रियंका मालवीय सुसनेर, प्रदेश के महिला विग कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किए। गोपाल सिंह इंजीनियर को प्रदेश अध्यक्ष बनने एवम् सभी नवमनोनित पदाधिकारी को राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी प्रदेश संगठन के पदाधिकारी एवम् प्रदेश के सामाजिक बंधुओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवम शुभामनाएं प्रेषित की।यह सामाजिक संगठन विभिन्न राज्यों में सतत् कार्यरत हैं। जैसे मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा ,दिल्ली छत्तीसगढ़ राजस्थान आदि।इस पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक सूचनार्थ राज्यपाल मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश समस्त कलेक्टर मध्य प्रदेश समस्त पुलिस अधीक्षक मध्य प्रदेश संपादक महोदय मध्य प्रदेश निदेशक जन सूचना निदेशालय मध्यप्रदेश को प्रेषित की गई।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन