कलेक्‍टर तथा एसपी ने हाटपीपल्‍या विधानसभा में मतदान केन्‍द्र परिसरों का किया निरीक्षण


हाटपीपल्या विधानसभा उपनिर्वाचन-2020


देवास / कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला तथा एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने हाटपीपल्‍या विधानसभा में राजोदा, बरखेडा कोतापाई तथा अन्‍य मतदान केन्‍द्र परिसरों का किया निरीक्षण किया। हाटपीपल्‍या विधानसभा में मतदान केन्‍द्रों पर मतदाताओं के लिए मास्‍क, थर्मल स्‍क्रीनिग और ग्‍लब्‍ज की व्‍यवस्‍था की है। मतदाताओं के हाथ सेनेटाईज किये जा रहे है, जो मतदाता मास्‍क पहन कर नहीं आ रहा है उन्‍हें मास्‍क वितरित किये जा रहे है। सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए गोले बनाये गये है, सभी मतदाताओं से सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करवाया जा रहा है। सभी मतदाताओं की थर्मल स्‍क्रीनिंग की जा रही है। दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए व्‍हील चेयर मतदान केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध है। मतदान के लिए पुरूष, महिला, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाता के लिए पृथक-पृथक बनाई गई है।              



                      


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा