प्रदेश में बीजेपी की सरकार स्थाई रहेगी - प्रज्ञा ठाकुर




रायसिंह मालवीय  7828750941
सीहोर। भोपाल लोकसभा से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मंगलवार को सीहोर पहुंची. प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना पर लगातार बीजेपी की बढ़त को देखते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुत अच्छी सीटें लेकर आएंगी. जो रुझान चल रहा है वो बराबर बने रहेंगे. हम अभी से बधाई देते हैं. मध्यप्रदेश में अब बीजेपी की सरकार स्थाई रहेगी. साध्वी प्रज्ञा ठाकुरउन्होंने कहा की हमारे मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और जितने भी हमारे छोटे से छोटा कार्यकर्ता हैं सबका उसमें सहयोग है. सबके मनोभाव उसमें जुड़े हैं. सबकी सद्भावनाएं जुड़ी हैं. जनता का आशीर्वाद है. खूब सफलता मिलेगी और मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार स्थाई होगी.

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन