1300 किलो बटर, 270 लीटर घी किया जप्त, प्रशासन को कार्यवाही के दौरान मिला 75 किलो एसिटिक एसिड !
- रोलुपिपलिया गांव में बनी महावीर जैन डेयरी पर प्रशासन को कार्यवाही के दौरान मिला 75 किलो एसिटिक एसिड
- 1300 किलो बटर, 270 लीटर घी किया जप्त, सेम्पल भी भेजा
- लाइसेंस और अन्य कागजो की जांच कर डेयरी का निरीक्षण किया गया
- डेयरी संचालक अनुभव जैन का कहना है कि हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की मिलावट नही की जाती है
सोनकच्छ - नगर से 6 किलोमीटर दूर इंदौर-भोपाल हाईवे के पास ग्राम रोलू पिपलिया में लगभग 4 सालों से संचालित हो रही महावीर जैन डेयरी पर शनिवार को मिलावट की शिकायत मिलने के पर एडीएम प्रकाशचंद्र चौहान, एसडीओपी प्रशांत भदौरिया, खाद्य विभाग सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार सुनील पडियार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी डेयरी पर पहुँचे।
प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लाइसेंस और अन्य कागजो की जांच कर डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसिटिक एसिड डेयरी परिसर में पाया गया, जिसकी मात्रा लगभग 75 लीटर थी, एसिटिक एसिड जप्त किया है, हालांकि एसिटिक एसिड का किस प्रयोजन के लिए रखा गया था इसकी जानकारी से रखा गया था, जिसकी पूछताछ आगामी कार्यवाही में डेयरी संचालक से ली जाना है फिलहाल एडीएम के अनुसार उनको शक है कि एसिड का इस्तेमाल खाद्य पदार्थो में किया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने घी, मावा, मिल्क केक, बटर के सैम्पल लिए है जिसमे 270 किलो घी और 1370 किलो बटर जप्त किया गया है जो कि डेयरी संचालक की कस्टडी में ही है । सेम्पल की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही डेयरी से पदार्थां की बिक्री की अनुमति दी जाएंगी। खाद्य विभाग के सुरेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएंगी।
गौरतलब है कि डेयरी संचालक द्वारा इंदौर में स्वयं की डेरियो के माध्यम से रोलु पिपलिया स्थित डेयरी में बनने वाली खाद्य वस्तुओं का विक्रय किया जाता है। इस कार्यवाही के बाद डेयरी संचालक अनुभव जैन का कहना है कि हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की मिलावट नही की जाती है, एसिटिक एसिड का इस्तेमाल वाटर प्लांट को साफ करने के लिए किया जाता है।
" मिलावट की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई है, महावीर जैन डेयरी मील खाद्य पदार्थो के सैम्पल लिए गए है जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएंगी। डेयरी से एसिटिक एसिड भी मिला है जो कि जप्त कर लिया गया है, क्षेत्र में आगे भी कारवाही की जाएंगी।" - एडीएम प्रकाश चौहान

Comments
Post a Comment