प्रसव के दौरान 26 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत,हॉस्पिटल में जमकर हंगामा
प्रसव के दौरान 26 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत,हॉस्पिटल में जमकर हंगामा
परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लगाये लापरवाही के आरोप, BMO,SDOP,तहसीलदार,आष्टा पुलिस भी पहुंची
रायसिंह मालवीय की रिपोर्ट
आष्टा के सेमनारी रोड स्थित प्रायवेट हॉस्पिटल पुष्प कल्याण में आष्टा निवासी प्रतिच्छा शर्मा पति गिरीश शर्मा निवासी सुभाष नगर आष्टा उम्र 26 वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई ।बताया जा गर्भवती महिला भाजपा नेता अतुल शर्मा की रिस्तेदार है वही इस दौरान हॉस्पिटल में महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हॉस्पिटल प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग की । मामले की गंभीरता देख आष्टा पुलिस और BMO डॉक्टर प्रवीण गुप्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे | इस दौरान महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की ।बताया जा रहा महिला का सुसराल इंदौर है और महिला आष्टा की निवासी है म्रतक महिला का पुष्प कल्याण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था और आज ही प्रसव के लिये हॉस्पिटल में भर्ती किया था। जहा आज मोत हो गई। इस दौरान हॉस्पिटल में परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया ।मामले की गंभीरता को देखते हुए आष्टा SDOP मोहन सारवान, तहसीलदार रघुवीर मरावी भी हॉस्पिटल भी पहुंचे |

Comments
Post a Comment