किसान संगठन के आहवान पर बंद का मिलाजुला असर | काँग्रेस के स्थानीय नेता दुकानों को बंद करवाने को लेकर सड़को पर उतरे

 किसान संगठन के आहवान पर बंद का मिलाजुला असर...





आष्टा -- मुख्यमंत्री के ग्रह जिले में मंगलवार को किसान संगठन के आव्हान पर नगर सहित क्षेत्र में बंद का मिलाजुला असर रहा | काँग्रेस के स्थानीय नेता दुकानों को बंद करवाने को लेकर सड़को पर उतरे | इसका असर यह हुआ कि कही पूरी दुकाने बंद मिली तो कही दुकाने खुली हुई नजर आई | जिससे किसानो का यह बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला | वही बंद कराने निकले कांग्रेस नेताओ और दुकानदारों के बीच हल्की सी झड़प देखने को मिली | वही पुलिस,प्रशासन के स्थानीय अधिकारी पूरी तरह मुस्तेद दिखाई दिए । किसान नेता हरपाल ठाकुर और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष बलबहादुर सिंह ठाकुर ने केन्द्र सरकार को आडे हाथो लेकर कहा कि सरकार को किसान बिरोधी कानूनों का वापस लिये जाऐ एंव सरकार किसान हित में काम करें और किसानों को राहत देने का प्रयास करे।कांग्रेस नेताओं ने वाहन रेली निकाल कर बाजार बंद करने का आग्रह करते रहे इस दौरान स्थानीय कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता ब्लाक अध्यक्ष सोभाल सिंह भाटी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार,मीना सिंघी, गुलाब बाई ठाकुर वही विधानसभा से कांग्रेस की और से टिकिट की मांग करने वाले और कांग्रेस के टिकिट से चुनाव लड़ चुके कई बड़े कांग्रेसी भी इस बंद से दूर दिखाई दिए ।जो चर्चा का विषय रहा । पुलिस प्रशासन भी किसानों के आंदोलन को देखते सजग नजर आया। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर दुकाने खुली रखने की अपील की | इस दौरान भाजपा नेता भी नगर बंद ना हो इसका प्रयास करते देखे गये और कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से  व्यापारियों से आग्रह कर बंद को असफल करने अपील की।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा