रविदास समाज ने मनाई बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि
सोनकच्छ, विजेंद्र नागर, 9111148214
सोनकच्छ में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिविनिर्माण दिवस पर रविदास समाज सोनकच्छ के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम बाबा साहब कि पुण्यतिथि पर युवा ग्रुप एवं जांगड़ा महासभा के तहसील अध्यक्ष सीताराम खेलवाल द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने आज हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है, उन्होंने इस भारत के संविधान को मूल रूप प्रदान किया है। इसलिए हम सब समाजजन उनके बताए गए मार्ग पर चलें एवं अनुसरण करें। हम सब बाबा साहब को शत शत नमन करते हैं। इस दौरान सीताराम खेलवाल, रमेश करवाडिया, दयाराम चौहान, धर्मेंद्र खेलवाल, विजेंद्र करवाडिया, अंकित चौहान, सुनील शिंदे, एवं महेंद्र खेलवाल सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment