यूपी का गेंहू मध्यप्रदेश के सीहोर में पकड़ा,सड़ा हुआ बदबूदार गेंहू से हड़कंप में प्रशासन,



50 टन से ज्यादा सड़ा हुआ गेंहू और 2 ट्रक किये बरामद, 2 ट्रकों में भरकर नवीन कृषि उपज मंडी खाली हुआ सड़ा गेहूं,मंडी विभाग से लेकर जिला प्रशासन को नही खबर







जिला ब्यूरो / रायसिंह मालवीय - 7828750941,9399715340

सीहोर जिले के आष्टा में सड़े हुए बदबूदार गेहूं मिलने का बड़ा मामला सामने आया है वो भी यूपी सरकार के खाद्य राशद लिखे हुई बोरियों के साथ । प्राप्त जानकारी के अनुसार आष्टा की नवीन कृषि उपज मंडी में 2 ट्रक सड़े हुए गेंहू से भरे हुए खाली हो रहे थे उक्त जानकारी लगते ही स्थानीय मीडिया और मंडी विभाग के सचिव, नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेयी पहुंचे और पंचनामा बनाकर उक्त गेंहू को जब्त किया ।फिल्मी स्टाईल में पकड़े ट्रकजैसे ही नवीन मंडी प्रांगण में सड़े हुए गेहू से भरे ट्रक खाली होकर भागने लगे तो मोके पर पहुंचे मंडी विभाग के अधिकारियों ने ट्रकों का फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा । यूपी का गेंहू सीहोर में कैसे ?

जब आष्टा की नवीन कृषि उपज मंडी के प्रांगण में खाली हो रहे बदबूदार गेंहू से भरे ट्रकों की जानकारी मंडी सचिव वीरेंद्र आर्य से प्राप्त की गई तो इस बारे में कुछ नही बताया। वही बड़ा सवाल यह कि यूपी  सरकार खाद्य तथा रसद विभाग लिखी बोरियों से भरा गेंहू मध्यप्रदेश के सीहोर की कृषि उपज मंडी कैसे पहुचा?? मंडी विभाग की बिना परमिशन के यह ट्रक कैसे मंडी प्रांगण में खाली हो रहे थे ? ऐसे कई सवाल है जिसके कारण पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। खेर सबसे बड़ा सवाल यह कि उत्तरप्रदेश सरकार का यह सड़ा हुआ बदबूदार गेंहू मध्यप्रदेश के सीहोर कैसे पहुचा। कही इसके पीछे कोई बड़ा घोटाला तो नहीं? जानवर खा रहे, महामारी फैलने का खतरा जहा पूरे देश मे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी फैली हुई वही आष्टा की कृषि उपज मंडी में खुले पड़े इस सड़े और बदबूदार गेंहू को अब जानवर खा रहे जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है । मामला संदिग्ध,यूपी से जुड़े तारमामले का खुलासा इन ट्रकों में गेंहू से भरी बोरियों पर खाद्य रसद के लगे पास से हुआ है इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। मामला आष्टा कृषि उपज मंडी के नवीन प्रांगण का है | मामले की सूचना पूरे प्रशासन में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद प्रशासन,मंडी विभाग मोके पर पहुंचे वही खाद्य नियंत्रक और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के आलाधिकारी को भी इस मामले पर जांच करना चाहिए कि आखिर यूपी से सड़ा हुआ गेहू एमपी के सीहोर तक कैसे पहुंचा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा