महानिर्वाण दिवस पर अभा बलाई महासभा ने अम्बेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
देवास। अभा बलाई महासभा द्वारा रविवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को महानिर्वाण दिवस पर याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।उज्जैन रोड़ तिराहे पर आज सुबह से ही आम्बेडकर अनुयायियों द्वारा माल्यार्पण किया गया, सर्वप्रथम नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को शुद्ध जल से स्नान कराया गया उसके बाद अभा.बलाई महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश मालवीय द्वारा महासभा के सदस्यों के साथ बाबा सा आम्बेडकर को माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर प्रमोद डोंगलिया,मनीष डांगी, पार्षद राजेश डांगी, रोहित राय चौहान, राहुल चौहान सुभाष मालवीय, जयप्रकाश मालवीय, आत्माराम परिहार राधाकिशन सोंलकी, ओमप्रकाश मालवीय, रतन संवनैर आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment