कांग्रेस की अल्पायु सरकार में राजानी ने क्यों दिलवाया बंद पड़ी सीवरेज ठेकेदार को करोड़ों का भुगतान ?
- कांग्रेस की अल्पायु सरकार में राजानी ने क्यों दिलवाया बंद पड़ी सीवरेज ठेकेदार को करोड़ों का भुगतान ?
- अल्पायु कांग्रेस सरकार में राजानी ने क्यों नहीं करवाए एक भी सीवरेज के घरेलू मुफ्त कनेक्शन ?
- 16 माह में क्यों नहीं याद आई उज्जैन रोड ब्रिज से नागू खेड़ी तक फोरलेन सड़क का हस्ताक्षर अभियान ?
भारत सागर न्यूज़ , देवास / पंडित अजय शर्मा --- अब तो राजनीति भी व्यापार नीति मैं तब्दील होती जा रही है,। ऐसा आम जनता भी कहने व मानने लगी है । क्योंकि 16 माह की अल्पायु कांग्रेस सरकार के रहते हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के देवास स्थित मैनेजमेंट गुरु राजानी को ना तो सीवरेज के घरेलू कनेक्शन मुक्त करवाने की याद आई और ना ही उज्जैन रोड ब्रिज से नागु खेड़ी तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान की ही याद आई ।क्योंकि उस समय मैनेजमेंट गुरु की दशा और दिशा दोनों ही अल्पायु सरकार को भुनाने की और देवास के कांग्रेसी नेताओं को अपना लोहा मनवाने व प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को उल्टा लटकाने, गधे घोड़े की सवारी करने, गालीया व धमकी देकर अपने इशारे पर नचाने की जिम्मेदारी निभाने में जनता की याद ही नहीं आई।
अब सरकार बदलने के बाद जनता की याद आई और एक एक प्रेस नोट जारी कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की इति श्री कर जनता की भावनाओं का मखौल उड़ाया जा रहा है। राजनीतिक जानकार व बुद्धिजीवी पत्रकारों सहित जागरूक नागरिक भी यह कहने लगे कि बीजेपी हो या कांग्रेस विपक्ष में रहकर सिर्फ ये नेता व मैनेजर और इनके दलाल सिर्फ अपना स्वार्थ व हित ही साधते हैं शहर का विकास व जनता की परेशानियों से इनको कोई वास्ता नहीं । जनता की आड़ में जारी किया गया किसी भी प्रेस नोट पर चरणबद्ध आंदोलन या अन्य माध्यमों द्वारा मुद्दों का व समस्याओं का समाधान ना करते हुए सिर्फ अपने हिस्से की उपस्थिति पानी के लिए ही दर्ज करवाई है बात चाहे बिजली बिलों की हो चाहे अमलतास के मरीजों के साथ दुर्व्यवहार व अनियमितताओं की हो चाहे महापौर के खिलाफ 40 लाख के घोटाले की शिकायत की हो बात चाहे अवैध भूमाफिया मुहिम की हो चाहे ट्रांसफर उद्योग की हो कार्य पूर्णता प्रमाण कहीं तो दिखाई दे।
हाल ही में विपक्ष में बैठे सज्जन वर्मा के देवास स्थित मैनेजमेंट गुरु राजानी द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में जहाॅ एक ओर देवास की जनता परेशान है आमदनी का संकट है, औद्योगिक एवं व्यवसायिक संस्थाओ में छटनी का दौर चल रहा है। परिवार को चलाने की जद्धोजहद बड़ती मंहगाई एवं बिजली के बढ़ते बिलो से देवास का आमजन त्रस्त है। ऐसे समय में देवास नगर निगम द्वारा सीवरेज कनेक्शन के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। नगर निगम अधिकारियो द्वारा प्रति कनेक्शन का 3 से 4 हजार रुपये का खर्चा जनता से वसूला जा रहा है यह अन्याय है। पुर्वमंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जब देवास की सीवरेज योजना स्वीकृत करवाई थी उस समय की (DPR) मे भी इस शुल्क का उल्लेख नही था। यहा तक कि कांग्रेस के पुर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम पटेल के प्रस्ताव पर पिछली परिषद में सम्मिलित समस्त पार्षदो ने निःशुल्क कनेक्शन की सहमती प्रदान की थी। खेड़ापति होटल में जब सीवरेज को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उस उक्त कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा भी जनता से सीवरेज कनेक्शन निःशुल्क की सहमती दी थी अब ऐसी क्या परिस्थितियाॅ आ गयी कि बिना परिषद की स्वीकृती के बिना जन प्रतिनिधियो की सहमती से नगर निगम शुल्क वसुल रहा है। राजानी ने जिम्मेदार जन प्रतिनिधियो एवं अधिकारियो से 3 दिन में स्थिती स्पष्ट करने का कहा है वरना जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी जनता के बीच जाकर सभी वार्डो में इस लूट के खिलाफ जन जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जायगा।
और वही पूर्व मेंउज्जैन रोड ब्रिज से नागु खेड़ी तक फोरलेन सड़क की मांग चलाया हस्ताक्षर अभियान ।हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज कलेक्टर श्री शुक्ला को सोपे ।
शहर की बढ़ती जनसंख्या एवं देवास के सौंदर्यीकरण एवं विकास को दृष्टिगत रखते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उज्जैन रोड ब्रिज से नागू खेडी बाईपास तक सड़क को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर विगत दिनों दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान लोगों के बीच पहुंचकर चलाया था ।जिसमें हजारों लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर इस मांग का समर्थन किया कि उज्जैन रोड ब्रिज से नागू खेड़ी तक के मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाए । उक्त हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज को लेकर गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से भेंट की एवं उन्हें जनता के द्वारा कांग्रेस द्वारा चलाए गए अभियान का समर्थन करते हुए किए गए हजारों हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज सौंपते हुए उनसे अनुरोध करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही प्रयास करें कि उज्जैन रोड ब्रिज से लेकर नगुखेड़ी तक के मार्ग को भी फोरलेन में तब्दील किया जाए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि देवास ग्वालियर फोरलेन हो चुका है। इंदौर देवास मार्ग भी सिक्स लेन में तब्दील हो रहा है । नागु खेड़ी बाईपास से लेकर उज्जैन तक सड़क को सिक्स लेन और सौंदर्यीकरण करने हेतु नेशनल हाईवे ने टेंडर भी जारी कर दीये है ऐसी स्थिति में शहर के मध्य का यह हिस्सा ब्रिज से लेकर नगुखेड़ी बाईपास तक का लगभग 3 किलोमीटर का मार्ग छूट गया है। जिससे इस इलाके में रहने वाले हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि आप उक्त सड़क को फोरलेन में तब्दील करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें । इस पर कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि इस संदर्भ में मैं नेशनल हाईवे को पत्र भी लिखूंगा और प्रयास करूंगा कि शहर के विकास को देखते हुए यह सड़क उज्जैन रोड ब्रिज से लागू खेड़ी तक फोरलेन में तब्दील हो जाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अजीत भल्ला , प्रमोद सुमन आदि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और अंत में ......
हालांकि उज्जैन रोड रेलवे ब्रिज नागो खेड़ी तक फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी के नाम पर शायद उज्जैन रोड स्थित अभिनव टॉकीज के सामने भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी महाराज का मंदिर भी तत्कालीन प्रशासनिक जिम्मेदारों व निगम आयुक्त को बोलकर निगम द्वारा तोड़ा गया था उसके बाद प्रशासन के आश्वासन के बावजूद भी मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं करवाया गया अब देखना यह होगा कि पूर्व की भांति ही यह फोरलेन सड़क निर्माण और सीवरेज घरेलू मुफ्त कनेक्शन का प्रेस नोट और ज्ञापन पूर्णता का प्रमाण कब और कैसे पूरा होगा।
पर एक बात कटु सत्य है कि मनोज राजानी को नेता के रूप में कोई माने या ना माने राजानी नेता हो या ना हो किंतु मैनेजमेंट के गुरु बेमिसाल है । 16 माह की सरकार में राजानी में देवास के सभी शासकीय व अशासकीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी यहां तक की कलेक्टर सहित संपूर्ण प्रशासनिक अमला और पुलिस अधीक्षक सहित संपूर्ण पुलिस विभाग और नगर निगम आयुक्त सहित संपूर्ण नगर निगम विभाग मे राजानी का मैनेजमेंट अनुशासन खौफ के रूप में देखा जाता रहा है जिसका असर विभागों में आज भी देखा जा रहा है राजानी के ही 16 महीने के मैनेजमेंट गुण अब भाजपा भी कहीं ना कहीं अपनाने व आजमाने में लगी हुई है !

Comments
Post a Comment