भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका , भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष

 भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका




आष्टा - पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इसके विरोध में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले भर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। रविवार को दोपहर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद कालू भट्ट के नेतृत्व में  शहर के कालोनी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ममता बनर्जी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। वही प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन मांग की है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी का पुतला फूंका। ।वही पूर्व पार्षद कालू भट्ट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले को लोकतांत्रिक ढ़ाचे पर हमला करार दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा