दलित विरोधी टिप्पणी को लेकर बस स्टेंड पर सासंद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका | सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका ।

दलित विरोधी टिप्पणी को लेकर बस स्टेंड पर सासंद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका | सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  पुतला फूंका ।    

 रायसिंह मालवीय की रिपोर्ट  7828750941, 9399715340

सीहोर। भोपाल सासंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के द्वारा विगत दिवस राजपूत  समाज के कार्यक्रम में दलित विरोधी टिप्पणी किए जाने पर  दलित समाज  में  सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रति आक्रोश  बढ़ता  जा  रहा है। इसी को लेकर सेवादल कांग्रेस  जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में भारी संख्या में महिला एवं कांग्रेस के आक्रोशित कार्यकर्ताओं के द्वारा सीहोर बस स्टेंड पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला जलाते हुए संविधान  निर्माता डॉ अम्बेडकर अमर रहे सोनिया गांधी, राहुल गांधी कमलनाथ, दिग्विजय  सिंह  जिंदाबाद, सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुर्दाबाद के  नारों के साथ सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला दहन किया गया। 

इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष  नरेंद्र खंगराले ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  से  दलित  समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाली सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को  अनुसुचित जाति जनजाति  अत्याचार अधिनियम  की धारा के तहत गिरफ्तार कर लोकसभा की सदस्यता समाप्त की जाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस  अध्यक्ष डॉ  बलबीर सिंह तोमर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना,  शेलेंद्र पटेल, कैलाश परमार, गोपाल इंजीनियर,दर्शन सिंह वर्मा,राजेंद्र सिंह ठाकुर, सीताराम भारती, डॉ अनीस खान,भूरा यादव, प्रीतम दयाल चौरसिया, ममता त्रिपाठी,राजाराम बडेभाई, गुलाब बाई ठाकुर,पार्षद आरती नरेंद्र खंगराले, पवन राठौर,विवेक राठौर,रामू चौधरी राजीव गुजराती,रमेश राठौर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, ममता कीर,हरभजन सिंह,मांगीलाल टिमरई,पंकज शर्मा, मु़केश ठाकुर, मीरा रेकवार, नीतू सिंह, मीरा  टिमरई, कमल सिेंह सूर्यवंशी, दीपक सोनकर, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा