मुखर्जी नगर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज से

देवास। श्रीमद् भागवत कथा प्रेम यमुना महोत्सव का संगीतमय शुभारंभ 8 दिसंबर से होगा। गोपाल ठाकुर ने बताया कि जितेन्द्र शर्मा एवं श्रीमती शीला शर्मा द्वारा स्व. कैलाशचंद्र शर्मा एवं चंद्रकांताबाई शर्मा की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में मुखर्जी नगर स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर प्रांगण में 8 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ प्रात: 11 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। व्यासपीठ पर उज्जैन के भागवताचार्य संत श्री महेश गुरु कथा का रसपान करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी। समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा