बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के काफिले पर हमला !

भाजपा ने ममता का पुतला जलाकर किया विरोध  











देवास। बंगाल की ममता सरकार का तानाशाही रवैया अब वहां की जनता जान चुकी है, वहीं हैदराबाद में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल हाथ से खिसकता नजर आ रहा है बंगाल में ममता का राज अराजकता का पर्याय बन चुका है टी.एम.सी. के कार्यकर्ताओं ने आज लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नही छोडी,  ममता सरकार का यह गुण्डा राज, अराजकतावाद ज्याद दिन नही चलने वाला है। बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार की चिंता ममता बनर्जी के चेहरे पर साफ दिखाई पड़ती है।  

     उल्लेखनीय है कि 2021 में बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है इसी को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी है और इसी को लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का काफिला एक कार्यक्रम के लिए बंगाल पहुंचा था । भाजपा जिला देवास के प्रेस नोट के अनुसार इसी बात से नाराज टी.एम.सी. के कार्यकर्ताओं ने उनकी काफिले पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिये जिसमें कैलाश विजयवर्गीय को चोंटे आई है और बंगाल पुलिस मुकदर्शक बनी रही। इसी को लेकर आज देवास में भी स्थानीय सयाजी गेट पर ममता बनर्जी का भाजपा द्वारा पुतला दहन किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा