बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया !





साजिद पठान की रिपोर्ट

पीपलरावाँ - बोधिसत्व , सविधान निर्माता ,विश्वरत्न भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का बस स्टैंड पीपलरावां पर महापरिनिर्वाण दिवस समानता दिवस के रुप में मनाया । इस अवसर पर  प्रेरणा  प्रोत्साहन समिति के माध्यम से संयोजक शंकर सिंदल ने कहा कि हम बाबा साहब को अपने जीवन में शुद्ध रूप से आत्मसात करें , उनके विचारों को मैत्री भाव से शांति भाव से दबे कुचले लोगों को ऊपर उठा कर हम कब वैचारिक रूप से भला करें तू ही हमारा महापरिनिर्वाण दिवस मनाना सार्थक होगा , क्योंकि पूरी दुनिया में विचारों से बड़ी कोई क्रांति नहीं कोई घटना नहीं , जो कुछ भी संभव है वह विचारों के माध्यम से ही है , तथागत गौतम बुद्ध ने कहा था कि व्यक्ति जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है । हमें भी सत्य शांति और मानवतावादी सोच रखना है और उनके सच्चे अनुयाई होने का प्रमाण देना है ।। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद एवं समिति संयोजक शंकर सिंदल , मेहरबान सिंह मालवीय , रमेश मालवीय गजानंद देलिमिया, गंगाराम चौहान, सचिन सिंदल, अंबाराम मालवी , प्रह्लाद सिंह पोलाया , सतीश सिंदल , दिनेश परमार सहित कई बाबा साहब के अनुयाई उपस्थित थे । 





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा