जावर थाने में लगा जन समस्या निराकरण शिविर, जो शिकायतें तत्काल निराकरण करने वाली होंगी उन्हें उसी समय निराकृत किया जाएगाl
रायसिंह मालवीय की रिपोर्ट - 7828750941, 9399715340
सीहोर पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पुलिस से जुड़े हुए मामलों की बढ़ती शिकायतों का निराकरण करने के लिए अब 15 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जिले के सभी थानों में कार्यपालक दंडाधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के आमजनों की समस्याएंव शिकायतें सुनेंगे। शिकायतें सुनने के बाद जो शिकायतें तत्काल निराकरण करने वाली होंगी उन्हें उसी समय निराकृत किया जाएगा
वही सीहोर जिले की जावर तहसील में जन सुनवाई कैंप का आयोजन किया जिसमें लोगो की छोटी मोटी समसयाओ का तत्काल निराकारण किया वही एसडीओपी ,एसडीएम तहसीलदार पहुचे शिवर में वही थाना प्रभारी मदन लाल इवने ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्याओ के तत्काल निराकरण एवम इसके लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्ना थाना क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा अलग-अलग प्रकार की शिकायतें की जा रही है। उनका निराकरण नहीं हो पाने या फिर जटिल समस्याओं के चलते निराकरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने की प्लानिंग की गई है। जिसके तहत अब 15 दिसंबर को तीन घंटे तक शिकातयें सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा।
यह तीन श्रेणी की शिकातयें सुनकर करेंगे हल
1- ज्यादा लाभ का प्रलोभन देकर निवेश करवाने वाली कंपनियों (चिटफंड) द्वारा धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। उनका यथा संभव निराकरण भी किया जाएगा। किसी व्यक्ति द्वारा बहुत अधिक रिटर्न ( सालाना 11% से अधिक) के वादे पर इंवेस्टमेंट किया गया हो और उनको लगता है कि उनके साथ धोखाधड़ी हो सकती है, या कोई व्यक्ति इस तरह की कंपनियों के बारे में जानकारी रखता हो। उनसे पूरी जानकारी पुलिस द्वारा हासिल की जाएगी।2-साइबर अपराध संबंधी शिकायतें जैसे कि फोन पर ओटीपी पूछकर बैंक खाता से रुपये निकाल लेना, एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाल लेना जैसी समस्याओं को सुना जाएगा एवं गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण किया जाएगा।
3-ऐसी शिकायतें जिसमें पैसा लेकर जमीन, प्लॉट, घर, फ्लैट देने का वादा करके धोखा दिया गया हो। पैसे लेने के बाद भी जमीन, मकान, प्लॉट आदि नाम नहीं किए हों। या फिर दूसरे के नाम की संपत्ति का विक्रय कर दिया हो अथवा उन्हें नाम नहीं कराया जा रहा हो, इस तरह की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

Comments
Post a Comment