MP Election- नगरीय निकाय चुनावों की आरक्षण प्रक्रिया ! उम्मीदवारों को जगी कुर्सी की उम्मीद! जानें- कहॉं क्या हुआ आरक्षण ?

नगर निगम के महापौर और नगर पालिकाए नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से रविंद्र भवन में चालू हुई ।






भारत सागर न्यूज (मध्यप्रदेश) । प्रदेश के 407 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न हुई । इनमें 16 नगर निगमए 99 नगर पालिका और 292 नगर परिषद शामिल हैं। बता दें कि आगामी समय में प्रदेश के 344 निकायों में चुनाव होना हैं। इसमें 307 निकाय ऐसे हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसमें सभी 16 नगर निगम भी शामिल हैं। आरक्षण की प्रक्रिया के बाद से ही क्षेत्रीय निकाय के उम्मीदवार दावेदारी में जुट गये हैं। यहां तक कि कई दावेदारों ने तो अपने नामों को लेकर आश्वसतता भी जाहिर कर दी है। बहरहाल यह सब राजनीतिक बातें हैं। 

नगर निगम के महापौर और नगर पालिकाए नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से रविंद्र भवन में चालू हुई । जिसके पश्चात् आरक्षण हेतु अलग-अलग क्षेत्रों के लिए महापौर आरक्षण की सूची जारी हुई - 

  • भोपाल नगर निगम ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
  • इंदौर नगर निगम- अनारक्षित और मुक्त
  • मुरैना नगर निगम- एससी महिला के लिए आरक्षित
  • उज्जैन नगर निगम- एससी मुक्त के लिए आरक्षित
  • छिंदवाड़ा नगर निगम - एसटी मुक्त
  • खंडवा नगर निगम - ओबीसी महिला
  • सतना और रतलाम नगर निगम - ओबीसी मुक्त
  • सागर और बुरहानपुर नगर निगम- महिला सामान्य
  • ग्वालियर और देवास नगर निगम - महिला सामान्य
  • कटनी नगर निगम - महिला सामान्य
  • जबलपुर नगर निगम - अनारक्षित और मुक्त
  • सिंगरौली नगर निगम -अनारक्षित और मुक्त
  • रीवा नगर निगम - अनारक्षित और मुक्त




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा