शंकरगढ़ पहाड़ी पर होगी हरियाली....50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

 पहाड़ी पर दस दिवसीय पौधारोपण आज से हुआ शुरू, 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य 



देवास। शहर के बायपास स्थित शंकरगढ़ स्थित पहाड़ी पर पौधारोपण का दस दिवसीय अभियान आज से शुरू किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे और बीज रोपें जाएंगे। आज सुबह से कलेक्टर, निगमायुक्त सहित शहर के सामाजिक संगठन, एनजीओ, राजनीतिज्ञ, शासकीय, अशासकीय अधिकारी व कर्मचारी भी पौधारोपण के लिए पहुंचे थे।



 इस संबंध में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने बताया कि सभी लोगों ने अपना एक लक्ष्य बनाया है कि यहां पर पौधारोपण के साथ ही उस पौधे की रक्षा करना भी नैतिक दायित्व रहेगा। यह अभियान लगातार दस दिनों 7 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त बीजों का रोपण भी किया जाएगा, उसकी भी तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं इसके संरक्षण के लिए नगर निगम व वनविभाग को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होनें बताया कि लगभग 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया गया है। वहीं 1 लाख बीजों का रोपण भी किया जाएगा। 





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा