पहली बारिश में यह हाल तो आगे और क्या होगा, कछुए की चाल से पुलिया का काम होने के कारण जनता परेशान



 

पूर्ण रूप से 20 घंटे बाद देवास-बागली मार्ग चालू हुआ, मार्ग अवरुद्ध होने से जनता परेशान होती रही



नेवरी। ग्राम नेवरी में कल बुधवार शाम व रात को हुई तेज झमाझम बारिश से नेवरी मुख्य मार्ग पर स्थित गांगी नदी जमकर उफान पर आ गई। उफान आने के बाद तेजी से पानी बहने लगा। जिसके कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया। मार्ग बह जाने से रात से लेकर सुबह तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी अनुसार नेवरी बरोठा फाटा से लेकर चापड़ा तक 21 किलोमीटर सडक़ का नए सिरे से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग में आने वाली पुरानी पुलिया को तोड़ कर नई बड़ी पुलिया बनाने का भी कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार ने मार्च 2021 में गांगी नदी का पुल तोड़ नई पुलिया बनाने का कार्य प्रारंभ किया। लेकिन कछुआ चाल से काम होने से बारिश के दिनों में मुसीबत खड़ी हो गई है। मुख्य मार्ग की पुरानी पुलिया तोडऩे के बाद ठेकेदार द्वारा साइड में एक वैकल्पिक मार्ग मुरम की मदद से बनाया। जो शाम की बारिश में बह गया। मुख्य मार्ग से निकलने का कोई रास्ता न होने की वजह से मुख्य मार्ग के दोनों और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। आज गुरुवार सुबह-सुबह पोकलैंड मशीन की सहायता से फिर वैकल्पिक मार्ग बनाया। जिससे बाइक सवार तो आसानी से निकले। लेकिन एक यात्री बस हाटपीपल्या से देवास जाते समय वैकल्पिक मार्ग से गुजरते समय वही पर फस गई। जिससे फिर जाम लग गया। ग्रामीणों की मदद से बस को धक्का देकर काफी मशक्कत के बाद बस निकल पाई। नेवरी के मुख्य मार्ग से 12.30 व 1 के बीच सुचारू रूप से आवागमन चालू हुआ।

अधूरे निर्माण कार्य से इस वर्ष पूरे बारिश के सीजन में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुरानी पुलिया तोडऩे के बाद वैकल्पिक मार्ग ही एक रास्ता है जो नदी उफान आने के बाद हर बार बह जाने की आशंका रहेगी। ठेकेदार ने बारिश आने के पहले ही इस पुलिया को तोड़ दिया। जिम्मेदारो ने समय पर ध्यान नही दिया। जिसके कारण अब पूरे बारिश के सीजन में वाहन चालक व ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय