नगर निगम व पुलिस ने की संयुक्त रूप से कार्रवाई......

अपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त व्यक्ति के अवैध निर्माण को किया धाराशायी



देवास। अपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त व्यक्ति का अवैध रूप से किया गया निर्माण शुक्रवार को नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने तोड़ा है। शुक्रवार दोपहर में डीएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक सहित चार थाना क्षेत्र का पुलिस बल शुक्रवारिया हाट स्थित ईदगाह रोड़ पर बने एक शेड निर्माण को तोडऩे के लिए पहुंचा उनके साथ नगर निगम की जेसीबी सहित अन्य निगम कर्मचारी भी पहुंचे थे। जहां अवैध रूप से किया गया शेड निर्माण धराशायी किया गया।



शुक्रवार को शहर के ईदगाह मार्ग स्थित सब्जी मंडी में सलीम सरदार के घर के बाहर अवैध रूप से किए गए शेड निर्माण को धराशायी किया गया। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान ने बताया कि कोतवाली थाने में सलीम व उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज है। उनके विरूद्ध नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की गई है। अपराधिक प्रवृत्ति के सलीम के खिलाफ करीब 35 प्रकरण पंजीबद्ध है। जिसके चलते उक्त कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग है उनको चिन्हित करके नगर निगम को दिया जाता है और निगम उनका परिक्षण करके कार्रवाई करती है। 


 




















कोई नोटिस नहीं मिला 

उक्त निर्माण जिसे प्रशासन के द्वारा तोड़ा जा रहा है वह मेरा ही है क्यों तोड़ा जा रहा है यह भी नहीं बताया है। इसको बनाने की परमिशन मैंने नजूल से ली थी। उक्त निर्माण सलीम खान व उनके माता-पिता के नाम पर बताया गया है। उन्होनें बताया कि इससे पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि शेड की परमिशन भी पूर्व में ली थी। लेकिन अचानक से शेड निर्माण को तोडऩे के लिए पुलिस व नगर निगम आ गए जिसका कोई नोटिस भी नहीं आया था। उन्होनें कहा कि पुलिस व नगर निगम ने कहा कि शासन का आदेश है तो तोड़ दो फिर बना लेंगे।



कार्रवाई के साथ किया जिलाबदर

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल के नेतृत्व में सटोरियों पर कड़ी कार्यवाही की गई जहां एक तरफ शुक्रवारिया हाट में सलीम सरदार का अवैध निर्माण हटाया गया वहीं दूसरी और सटोरिए सादिक भचान व नरेंद्र लोधी को जिलाबदर किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय