Dewas/Bagli News - BJP में उभरी नई गुटबाजी Road पर विधायक ने लगाए पूर्व मंत्री के खिलाफ हाय-हाय के नारे

  • भाजपा में उभरी नई गुटबाजी
  • सडक़ पर आई अंतर्कलह..., 
  • पूर्व मंत्री के खिलाफ हाय-हाय के नारे, तो विधायक का जलाया पुतला
  • भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री की जुबानी जंग

वैसे तो भाजपा में गुटबाजी की सुरसुरी अक्सर देखी जा सकती है लेकिन अगर यह गुटबाजी रोड पर आकर नाच करे तो क्या कहने .... कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है देवास के बागली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में यहां क्षेत्रीय विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे पूर्व मंत्री दीपक जोशी के विरोध में हाय-हाय के नारे लगाते हुए सडक़ पर उतर आये .... इससे संबंधित वीडियो के वायरल होने के बाद जोशी समर्थकों ने भी  विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे के विरोध में भाजपा कार्यालय पर उनका पुतला जलाया । यही नहीं विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे की तस्वीर पर एक पोस्टर में कालिख भी पोत दी। मामला वैसे तो गुटबाजी का है ही लेकिन यहां भाजपा समर्थकों और नेताओं की अनुशासनहीनता भी जग जाहिर हो रही है । देखना होगा कि हमेशा अपने अनुशासन का हवाला देने वाली भाजपा पार्टी किन लोगो पर कार्यवाही करती है ?

देवास जिले में भाजपा में आज एक नई गुटबाजी का जन्म हो गया। भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी और बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे के बीच आज गुटबाजी सडक़ तक आ गई। बागली में नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पहाड़सिंह कन्नौजे और उनके समर्थकों ने दीपक जोशी हाय-हाय के नारे लगाए। उसके बाद दीपक जोशी समर्थक देवास के भाजपा कार्यालय पर इकट्ठे हुए और वहां लगे एक पोस्टर पर पहाड़सिंह कन्नौजे की तस्वीर पर कालीख पोती और नारेबाजी करते हुए पहाड़सिंह कन्नौजे का पुतला जलाया। दीपक जोशी समर्थकों ने पहाड़सिंह कन्नौजे को भ्रष्ट और मंदबुद्धि बोलते हुए नारेबाजी की। 

आपको बता दें बागली नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद को लेकर निर्वाचन के बाद भाजपा दो गुटों में बट गई। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सीमा कमल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया वही भाजपा से दीपक जोशी के समर्थक माने जाने वाले अमोल राठौड़ निर्दलीय चुनाव लड़े। कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा। निर्वाचन के बाद भाजपा के सीमा कमल यादव को 11 मत मिले वही भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशी अमोल राठौड़ को चार मत मिले। सीमा कमल यादव के अध्यक्ष बनते ही बागली से भाजपा विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे और उनके समर्थक उत्साह में आ गए और उन्होंने भाजपा से पूर्व मंत्री रहे दीपक जोशी हाय हाय के नारे लगा दिए। इनका मानना था कि दीपक जोशी के इशारे पर अमोल राठौड़ निर्दलीय चुनाव लड़े थे। दीपक जोशी के हाय हाय के नारे लगने के बाद दीपक जोशी समर्थक सक्रिय हुए। देवास भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के लगे पोस्टर में पहाड़ सिंह कन्नौजे की तस्वीर देखकर दीपक जोशी समर्थक आक्रोशित हुए और उन्होंने पहाड़ सिंह कन्नौजे की तस्वीर पर कालिख पोती और पहाड़ सिंह कन्नौजे हाय हाय के नारे लगाए। साथ ही पहाड़ सिंह कन्नौजे का पुतला भाजपा कार्यालय के सामने जलाया।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय