नगर गौरव दिवस आयोजन पर मुख्‍यमंत्री 27 सितम्‍बर को देवास में तो उदित नारायण की होगी भजन संध्या, हर घर दीप बनायेगा गौरव दिवस को ऐतिहासिक ! पत्रकारों ने रखे अपने विचार .... Gaurav Diwas Dewas



26 सितम्‍बर को भजन संध्‍या, महाआरती, 27 सितम्‍बर कों चु‍नरी यात्रा एवं 28 सितम्‍बर को होगा कन्‍या भोजन




भारत सागर न्यूज, देवास । शहर में 26 से 28 सितम्‍बर तक गौरव दिवस मनाया जायेगा। इसी संबंध में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने पत्रकारों के साथ बैठक कर गौरव दिवस आयोजन के संबंध में सुझाव मांगे। बैठक में कलेक्‍टर शुक्‍ला ने गौरव दिवस पर 26 से 28 सितम्‍बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।  


कलेक्‍टर ने कहा कि 26 सितम्‍बर से नवरात्रि शुरू हो रही है, देवास में नवरात्रि का अलग महत्व होता है। देवास में इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से नागरिक माताजी के दर्शन के लिए आते है। इस बार देवास में नवरात्रि पर 10 लाख से अधिक नागरिकों के दर्शन करने आने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि देवास में 26 से 28 सितम्‍बर तक गौरव दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। नगर गौरव दिवस पर महाआरती, भजन संध्‍या, दीपोत्‍सव, चुनरी यात्रा, कन्या पूजन/कन्या भोजन, रंगारंग खेल उत्सव का होगा आयोजन। नवरात्रि के पहले दिन हर साल  गौरव दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर  महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या होगी। भजन संध्‍या में उदित नारायण आएंगे। शहर में  दीपोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें प्रत्‍येक घर में पांच दीपक जलाये जायेंगे।  



  कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि विकास नगर स्‍टेण्डियम से माता टेकरी शंख द्वार तक 27 सितम्‍बर को चुनरी यात्रा निकाली जायेगी। चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। चुनरी यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी शामिल होंगे। सभी महिलाएं लाल रंग के वेशभूषा में रहेंगी। दोनो माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी रहेगी। चार की लाइन में दो चुनरी निकलेगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल होंगे। शहर के विभिन्‍न संगठनो के साथ बैठक भी आयोजित की गई है। सभी सामाजिक संगठन चुनरी यात्रा का स्‍वागत करेंगे।  सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जहग प्रसाद वितरण किया जाएगा।



कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि 28 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड कन्या पूजन होगा। जिसमें  51 सौ कन्याओं का भोजन होगा, कन्‍या भोजन की व्‍यवस्‍था मंदिर समिति करेगी। इसी अवसर पर माता जी मंदिर पर पुस्तक बनाई जा रही है। मंदिर के इतिहास और महत्व के संबंध में लेख, मंदिर का पुराना फ़ोटो होतो आप दे सकते है। कलेक्‍टर के अनुसार नवरात्रि में 09 दिनों तक  अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी होगी,  शहर का गौरव बढाने वालो का सम्मान होगा।



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय