विक्रांत क्लब ने निकाली भव्य एवं सबसे अनुठी चुनरी यात्रा, कई जगहों पर हुआ स्वागत Vikrant club dewas

- सैकड़ो जगह पर हुआ स्वागत, भगवान आकर्षक झांकियो ने मोहा मन



देवास। माँ शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विक्रांत क्लब आयोजक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी (चिंटू) के नेतृत्व में भव्य एवं अनुठी चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक गायत्री राजे पवार एवं महाराज विक्रम सिंह पवार पूजा-अर्चना व आरती कर की। सप्तमी पर सयाजीद्वार से प्रारंभ हुई यात्रा में ढोल, ताशे और झांज की धुन पर माता के भक्त हाथ में चुनरी लिए निकले। इसमे अलग-अलग अखाड़ो के कलाकारो ने अपने करतब दिखाए तो ढोल और ताशे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। यात्रा में महाभारत के अर्जुन का रथ जिस पर भगवान श्रीकृष्ण सवार होने की झांकी, भुतभावन भगवान महांकाल की झांकी, माँ कालका भव्य रूप, विशालकाय हनुमान जी एवं आजादी के अमृत महोत्सव का लाइट शो आकर्षण का केन्द्र था। कलाकारो द्वारा नासिक ढोल की विशेष प्रस्तुति दी गई।  








करीबन 4 घंटे तक निकली इस यात्रा को माँ के भक्तो ने निहारा। यात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा एमजी रोड होते हुए माता टेकरी पहुंची। जहां पर माँ चामुण्डा एवं तुलजा भवानी माताजी को रथ सजाकर ले जाई गई चुनरी ओड़ाई गई और शहर में सुख-समृद्धि, निरोग, गौमाता को बीमारी से बचाव आदि की कामना की गई। चुनरी यात्रा में मातृशक्ति सहित हर आयु वर्ग के भक्तजन हजारो की संख्या में सम्मिलित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय