देवास जिले के सोनकच्‍छ में नापतौल विभाग ने कार्रवाई कर 09 प्रकरण किए पंजीबद्ध





देवास 19 दिसंबर 2022/ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान ने बताया कि सोनकच्छ में हाट-बाजार में पुन: तौल व पुन: सत्यापन जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 9 प्रकरण फल/सब्जी विक्रेताओं के कम तौल में दर्ज किए गए। 








उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पीपलरावां में अमुद्राकिंत व असत्यापित तौल कांटा का उपयोग करने पर पटेल ट्रेडर्स के विरूद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा