देवास में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 26 दिसम्‍बर को

रोजगार मेले में मैकेनिकल डिप्लोमा/इंजिनियर, आईटीआई, बायलॉजी से हायर सेकण्डरी योग्यता के आवेदक ले सकते है भाग




 देवास  जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि 26 दिसम्‍बर को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स चतुर्थ मजिंल देवास में आयोजित किया गया है। इच्छुक आवेदक मेले मे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रो के साथ उपस्थित  होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए फोन नम्‍बर 07272-252296 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -क्रिसमस की तैयारी में जुटी प्रीति जिंटा, बनीं सेंटा,

रोजगार मेले में नियोजक द्वारा साक्षात्कार लेकर आवेदको का चयन किया जावेगा। रोजगार मेले में व्ही.ई.कमर्शियल (आयशर) देवास के लिए योग्यता - सभी ट्रेड में आईटीआई, लिनामा प्रा. लि. देवास द्वारा बी.ई.मैकेनिकल एवं डिप्लोमा मैकेनिकल तथा गेयर प्रोफाईल देवास द्वारा आईटीआई टर्नर मशीनिष्ट, बीएबल इन्दौर हा.से बायलॉजी, चामुण्डा इण्टरप्रायजेस देवास द्वारा हायर सेकण्डरी योग्यता वाले आवेदको की भर्ती जायेगी।

यह भी पढ़ें -देश में पिछले 24 घंटे में 12 राज्यों में कोरोना के नए मामले



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा