शिवराज ने छिंदवाड़ा सड़क हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा जिले में एक डंपर की टक्कर से तीन लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि छिंदवाड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

Comments
Post a Comment